रायपुर : भारतीय रेलवे ने दो ट्रेनों का समय बदलने का निर्णय लिया। बिलासपुर और रायपुर से होकर गुजरने वाली दो ट्रेनों को 7 और 9 जून को परिवर्तित समय के साथ रवाना किया जाएगा। दरअसल पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल में वाकानेर जंक्शन एवं सिंधवादर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के कारण रायपुर और बिलासपुर मंडल से गुजरने वाली दो ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसके तहत इन ट्रेनों का समय बदला गया है:-

  1. दिनांक 7 जून 2022 को गाड़ी संख्या 22906 शालीमार-ओखा एक्सप्रेस को शालीमार से 04 घंटे रीशेड्यूल कर रवाना किया जाएगा।
  2. दिनांक 9 जून 2022 को गाड़ी संख्या 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस को पोरबंदर से 01 घंटे रीशेड्यूल कर रवाना किया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  CG News : इन 35 पुलिस अफसरों और कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पदक देकर किया जाएगा सम्मानित, देखें लिस्ट