Coronavirus Updates : कोरोना ने एक बार फिर पकड़ी रफ्तार! पिछले 24 घंटे में 17,092 नए केस दर्ज, 29 लोगों की मौत
Coronavirus Updates : कोरोना ने एक बार फिर पकड़ी रफ्तार! पिछले 24 घंटे में 17,092 नए केस दर्ज, 29 लोगों की मौत

नेशनल डेस्क। देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 17,092 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 29 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कुल 5,25,168 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। मृत्यु दर 1.21 फीसदी है। एक्टिव मामलों की संख्या 1,09,568 पहुंच गई है। एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.24 फीसदी हो गए हैं। कल के मुकाबले आज 2379 संक्रमित मरीज अधिक हैं।

वहीं एक दिन में 14,684 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट 4.14 फीसदी हो गई है। देश में अब तक कुल 4,28,51,590 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.54 फीसदी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  IPL 2022 : आज से शुरू होने जा रहा है क्रिकेट का महा-उत्सव, पहले मुकाबले में CSK और KKR होंगे आमने-सामने, जानिए किसका पलड़ा है भारी