CAT 2022 : कॉमन एडमिशन टेस्ट यानि कि CAT 2022 एग्ज़ाम के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दि गई हैं। नोटिफिकेशन में परीक्षा के संबंध में सभी जरुरी डिटेल दिए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर CAT 2022 के नोटिफिकेशन को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 अगस्त से शुरू होगी। और जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, परीक्षा दिनाँक 27 नवंबर 2022 को आयोजित होगी।

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख

कॉमन एडमिशन टेस्ट, 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरूआत 03 अगस्त, 2022 को सुबह 10 बजे से की जाएगी। बता दें कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा हो सकेंगे। वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 14 सितंबर, 2022 को निर्धारित की गई है।

इस दिन होगी परीक्षा

भारतीय प्रबंधन संस्थान की ओर से CAT 2022 परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर 2022 को किया जाना निर्धारित है। बता दें कि परीक्षा का आयोजन कुल 150 शहरों में निर्धारित केंद्रों पर तीन पाली में किया जाएगा। कैट परीक्षा के प्रवेश पत्र को 27 अक्तूबर, 2022 को जारी किया जाएगा।

See also  उद्धव के खिलाफ बयान देने पर बयान पर सुलगा महाराष्ट्र, केंद्रीय मंत्री राणे पर 3 FIR, पूरे राज्य में शिवसैनिकों का उग्र प्रदर्शन

योग्यता

CAT परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। स्नातक में कम से कम 50 फीसदी अंक होने जरूरी हैं। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 40 फीसदी अंक निर्धारित किए गए हैं।

नोटिफिकेशेन चेक करने की प्रक्रिया

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
इसके बाद know More के खंड (सेक्शन) में जाएं।
अब CAT 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
अब स्क्रीन पर नोटिफिकेशन एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित होगा।
इसे डाउनलोड कर लें साथ ही इसका प्रिंट भी जरूर निकलवा लें।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर