भोपाल में बड़ी झील पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत लहराया तिरंगा

विशेष संवादाता। टीआरपी रायपुर
छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने भोपाल की बड़ी झील मे देश की आन बान शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया। हर घर तिरंगा अभियान मे क्षेत्रीय संगठन महामंत्री के साथ मध्यप्रदेश के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा एवं जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी साथ थे। भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल दूसरी दफे रायपुर प्रवास पर आएंगे ।

अपने दो दिवसीय यानि कि 16 और 17 अगस्त को ठाकरे परिसर में वे हर कार्यकर्ता से फेस टू फेस मिलेंगे। पार्टी के सीनियर लीडर्स से बाद में बात करेंगे। उन्होंने चुनावी मोड पर पार्टी को लाने की प्लानिंग पर तेज चाल में काम शुरू कर दिया है।इसका एक नमूना वो यहां गुटबाज पार्टी नेताओं को दिखा ही चुके हैं। इसबार वे 2 दिन से ज्यादा भी रायपुर और अन्य संभाग में पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं से रूबरू हो सकते हैं।

See also  भारत को मिली WHO के एग्जिक्यूटिव बोर्ड की चेयरमैनशिप ,जापान की जगह लेगा


बताते हैं कि बीते समय से पार्टी की कई योजनाएं जो रुकी हुईं थी इनपर भी काम का फैसला अब जल्दी जल्दी होगा। संगठन में इस बैठक के बाद एक बार फिर बदलाव या आमूलचूल परिवर्तन की उम्मीद है। विधानसभा चुनाव 2023 की चुनावी तयारी की रूपरेखा बनाई जाएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर