पार्षदों सहित शहरवासियों से भी की अपील

रायपुर। अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर निर्माण सहयोग में रायपुर महापौर प्रमोद दुबे मंदिर निर्माण में

1 लाख रुपए की सहयोग राशि देने की घोषणा की है। साथ ही मेयर ने रायपुर नगर निगम के सभी पार्षदों

से अपनी एक महीने की तनख्वाह राम मंदिर निर्माण में देने की अपील की है। रायपुर नगर निगम परिषद

भी आर्थिक सहयोग करेगी।

 

महापौर प्रमोद दुबे ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रभु रामचंद्र जी हमारे हृदय में बसते हैं हमारे

आस्था के प्रतीक हैं। पूरा देश सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से खुश है। शिला पूजन के समय भी हमारी

परिवारिक रूप से भागीदारी थी परिवार की ओर से 25001 रुपए कार्यक्रम के लिए दिए थे। अब आयोध्या

में राम मंदिर निर्माण में एक लाख एक रुपए की सहयोग राशि की घोषणा मैंने की है।

 

मेयर ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर जो भी ट्रस्ट बनाएगी उसको यह राशि भेजेंगे। उन्होंने सभी 70 पार्षदों

See also  मोबाइल की तरह रिचार्ज होगा बिजली का मीटर: छत्तीसगढ़ के सरकारी दफ्तरों में 1 अप्रैल से नया नियम, बैलेंस खत्म तो बिजली गुल

से भी आग्रह किया है कि एक महीने का वेतन जरूर इस पुण्य काम में दें. सभी से प्राप्त राशियों को मुख्यमंत्री

को सौंपेंगे जो भी ट्रस्ट कमेटी वहां मंदिर निर्माण करेगी वहां राशि भिजवाने में मदद करेंगे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।