Navratri 1st Day 2022: आज माँ शैलपुत्री की पूजा से शुरू हुआ चैत्र नवरात्रि, जानें पूजन विधि, शुभ मुहूर्त व भोग
Navratri 1st Day 2022: आज माँ शैलपुत्री की पूजा से शुरू हुआ चैत्र नवरात्रि, जानें पूजन विधि, शुभ मुहूर्त व भोग

टीआरपी डेस्क। आज 26 सितंबर 2022 सोमवार से शारदीय नवरात्रि की शुरूआत हो गई है। नवरात्रि के पहले दिन माँ शैलपुत्री की विधिवत पूजा- अर्चना की जाती है।

कहा जाता है कि नवरात्रि के दौरान माँ दुर्गा की उपासना व पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। माँ दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्त नवरात्रि के पूरे नौ दिनों का उपवास भी करते हैं।

माँ शैलपुत्री पूजा विधि-

नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। हिमालय की पुत्री होने के कारण माता रानी को शैलपुत्री कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना करने से मान-सम्मान में वृद्धि व उत्तम सेहत प्राप्त होती है। मां शैलपुत्री को सफेद वस्त्र अतिप्रिय हैं। ऐसे में नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा को सफेद वस्त्र या सफेद पुष्प अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही सफेद बर्फी या मिठाई का भोग लगाना शुभ माना जाता है।

See also  Navratri 2020: जानिए इस बार कब से है शारदीय नवरात्रि, इस सवारी से आएगी माँ दुर्गा

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन बन रहे ये शुभ मुहूर्त-

ब्रह्म मुहूर्त- 04:36 ए एम से 05:23 ए एम।
अभिजित मुहूर्त- 11:48 ए एम से 12:36 पी एम।
विजय मुहूर्त- 02:13 पी एम से 03:01 पी एम।
गोधूलि मुहूर्त- 06:01 पी एम से 06:25 पी एम।

माता शैलपुत्री का भोग-

मां दुर्गा के शैलपुत्री रूप को गाय के घी और दूध से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां शैलपुत्री प्रसन्न होती हैं।

नवरात्रि के पहले दिन का शुभ रंग-

नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री की अराधना का दिन होता है। मां शैलपुत्री का पसंदीदा रंग लाल है।