Dussehra 2022: दशहरे पर नीलकंठ के दर्शन होते ही पढ़ लें ये एक मंत्र, मिलेगी अपार धन-दौलत

टीआरपी डेस्क। दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन करना बेहद शुभ माना जाता है। नीलकंठ देवाधिदेव महादेव का स्वरूप है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान राम जब दशानन रावण का वध करने जा रहे थे, तब उन्‍हें नीलकंठ पक्षी के दर्शन हुए थे और इसके बाद वे लंका पर विजय पाकर ही लौटे थे।

यही कारण है कि नीलकंठ पक्षी के दर्शन करना शत्रु पर जीत भी दिलाता है। भगवान राम द्वारा रावण वध के बाद से ही विजयादशमी या दशहरा पर्व मनाया जाता है और जिस दिन भगवान राम अयोध्‍या पहुंचे थे, उसे दीपों के पर्व दिवाली के रूप में मनाया जाता है। आज 5 अक्‍टूबर को दशहरा पर्व मनाया जा रहा है। इसे आयुध पूजा भी कहते हैं और अस्‍त्र-शस्‍त्रों की पूजा करते हैं।

नीलकंठ पक्षी के दर्शन से हैं ढेरों लाभ

दशहरा अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाते हैं। इस दिन नीलकंठ के दर्शन करने और कुछ उपाय करने से आर्थिक संकट, कर्ज, बीमारी और दांपत्‍य जीवन की परेशानियों से निजात मिलती है। नीलकंठ पक्षी सारी मनोकामनाएं पूरी करने वाला है। मान्‍यता है कि नीलकंठ पक्षी के दर्शन करने से व्‍यक्ति का भाग्‍य चमक जाता है, उसे हर काम में सफलता मिलने लगती है। जिन्हें दर्शन हो गए उन्हें सुख-समृद्धि मिलती है।

See also  Punjab Election Results लाइव: चन्नी से लेकर सिद्धू तक, पंजाब में अपनी सीटों पर पीछे चल रहे ये दिग्गज नेता, शुरु हुआ भंगड़ा, भगवंत मान के घर पर जलेबियां बंटनी शुरु

नीलकंठ पक्षी दिखने पर पढ़ें ये खास मंत्र

जीवन में अपार धन-दौलत पाने के लिए दशहरा के दिन एक खास उपाय करें। इसके लिए जैसे ही नीलकंठ पक्षी के दर्शन हों, तुरंत एक मंत्र का का ध्यान करें। यह मंत्र है – ‘कृत्वा नीराजनं राजा बालवृद्धयं यता बलम्। शोभनम खंजनं पश्येज्जलगोगोष्ठसंनिघौ।। नीलग्रीव शुभग्रीव सर्वकामफलप्रद। पृथ्वियामवतीर्णोसि खच्चरीट नमोस्तुते।। साथ ही भगवान राम और महादेव से हर काम में सफलता देने और धन-धान्‍य देने की प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपके जीवन में अपार धन-समृद्धि दिलाता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप