लिंकोलंटन। अमेरिका में एक कब्र खोदने वाले शख्स ने 2 करोड़ रुपए की लॉटरी जीती है। नॉर्थ कैरोलिना के लिंकोलंटन में रहने वाले 63 साल के लूथर डाउडी पहली बार लॉटरी खेलकर ही करोड़पति बन गए हैं। लूथर बताते हैं कि मैंने नंबरों का एक तुक्का लगाया था, जो सही साबित हो गया

डेल अर्नहार्डट् के कार नंबर पर लगाया था तुक्का

लूथर ने कहा कि वो फेमस अमेरिकी प्रोफेशनल ड्राइवर डेल अर्नहार्डट् (Dale Earnhardt) के फैन हैं। डेल की रेसिंग कार का नंबर 3 था, इसी वजह से उन्होंने 3 नंबरों पर दांव लगाया।

जब अगले दिन उन्हें पता चला कि वे 2 करोड़ रुपए जीत गए हैं, तो उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था। वो कहते हैं कि मैंने डेल की कार के नंबर को दिमाग में रखकर तुक्का लगाया था, लेकिन उम्मीद नहीं थी कि इतनी बड़ी रकम जीत जाउंगा।

See also  जानें आखिर कब अमेरिका की तरह भारत में भी लोग बगैर मास्क ले सकेंगे सांस...

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।