CM returned from Himachal - लौटते ही CM भूपेश बीजेपी पर मढ़े आरक्षण कम होने का पाप
CM returned from Himachal - लौटते ही CM भूपेश बीजेपी पर मढ़े आरक्षण कम होने का पाप

विशेष संवादाता, रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चार दिन के के दौरे पर हिमाचल प्रदेश पहुंच गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने कांगड़ा के ज्वाला देवी मंदिर पहुंचकर पूर्जा-अर्चना की। वे कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ मंदिर पहुंचे थे। वहां से उन्होंने नगरोटा के गांधी मैदान में एक परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को संबोधित किया।

कांग्रेस और पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार भूपेश बघेल ने हिमाचल प्रदेश में भी छत्तीसगढ़ का चुनावी फॉर्मुला आजमाना शुरू किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2018 के विधानसभा चुनाव अभियान के समय छत्तीसगढ़ के महासमुंद की सभा में रोटी पलटने की बात कही थी।

शुक्रवार को उन्होंने हिमाचल के नगरोटी की रैली में महिलाआें से मुखातिब होते हुए कहा, रोटी नहीं पलटती हो तो वह जल जाती है। जयराम ठाकुर सरकार भी पांच साल हो गई। इसे नहीं पलटोगी तो यह जल जाएगी। पलटने का वक्त आ गया है। आने वाला वक्त माताओं, नौजवानों का, किसानों, जवानों और मेहनतकशों का होगा।

See also  फिक्की के परामर्श बैठक में कोयला क्षेत्र के मुद्दों पर चर्चा, इन्होंने रखा ये पक्ष

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।