रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए अच्छी खबर है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो अगले खरीफ सीजन में सरकार प्रति एकड़ 20 क्विंटल की दर से धान की खरीदी करेगी। वर्तमान में सरकार किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 15 क्विंटल धान की फसल ही खरीद रही है। बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को सबसे ज्यादा धान की कीमत दे रही है।

मिली जानकारी के अनुसार धान खरीदी की सीमा को 20 क्विंटल प्रति एकड़ करने की रणनीति पर गंभीरता से काम हो रहा है। नये खरीफ सीजन के साथ इसकी घोषणा हो जाएगी। बता दें कि अगले साल धान खरीदी के सीजन में ही 2023 के विधानसभा चुनाव होने हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  BIG News : छत्तीसगढ़ के 12 कलेक्टरों और DEO को नोटिस और चेतावनी, PMO में की गई शिकायत