रायपुर। लंबे समय से गायब शिक्षकों और कर्मचारियों पर शिक्षा विभाग ने सख्त एक्शन लिया है। रायपुर संयुक्त संचालक ने इस संदर्भ में सभी DEO को निर्देश जारी कर दिया है। पत्र में संयुक्त संचालक ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि जो भी कर्मचारी अनाधिकृत रूप से गायब है, उनके खिलाफ तत्काल कार्यवाही की जानी चाहिए।

शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऐसे कर्मचारी जो अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहते हैं, उन्हें निलंबन में रखना आवश्यक नहीं है, क्योंकि ऐसा करने पर वह निलंबन भत्ते की मांग करते हैं। निर्देश में जेडी ने डीईओ को कहा है कि जो शासकीय सेवक एक माह या उससे अधिक के लिए अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित है, ऐसे कर्मचारियों को अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाए। ऐसे मामलों में विभागीय जांच की जाए और उस जांच का निराकरण 6 माह के भीतर कर लिया जाए।

निर्देश में आगे कहा गया है कि आरोप सिद्ध होने पर कर्मचारियों को बर्खास्त करने की कार्यवाही की जाए। संयुक्त संचालक ने कहा है कि अनाधिकृत अनुपस्थित संबंधी कार्रवाई 30 दिन से कम अवधि के लिए अनुपस्थित रहने वाले अन्य कर्मचारियों के मामले में भी की जानी चाहिए ।

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल से की मुलाकात

इसी के साथ ही संयुक्त संचालक ने 1 माह से अधिक अवधि तक अनुपस्थित रहने वाले सरकारी कर्मचारियों के अवकाश काल के दौरान के पते और अंतिम पते दोनों ही जगहों पर नोटिस भेजने के निर्देश विभाग की तरफ से दिए गए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।