BJP President Arun Sao

विशेष संवादाता

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस के लोगों ने जिस तरह भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में मारपीट की और दीवारों पर व उपस्थित कार्यकर्ताओं पर कालिख फेंकी, वह कांग्रेस का नितांत अलोकतांत्रिक आचरण है। श्री साव ने कहा कि सत्तावादी अहंकार में चूर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश को अशांत बनाने का षड्यंत्र रचा है।

श्री साव ने कहा कि भाजपा कार्यालय के सामने मारपीट करते, कालिख फेंकते और प्रधानमंत्री का पुतला दहन करते कांग्रेस के लोगों को पुलिस बल का पूरा संरक्षण प्राप्त था। श्री साव ने कहा कि कांग्रेस के लोग अपने प्रतिकूल किसी भी निर्णय पर जिस तरह की राजनीतिक असहिष्णुता का प्रदर्शन कर अमर्यादित और अलोकतांत्रिक आचरण कर रहे हैं उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्री साव ने कहा कि कांग्रेस के लोग प्रदेश की राजनीतिक सद्भावना और शांति व्यवस्था को क्षति पहुंचाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं यह दुर्भाग्यजनक है।राहुल गांधी की भक्ति में कांग्रेस नेता सारी मर्यादाएं तोड़ रहे है

See also  महिला स्टाफ से बदसलूकी करने वाला BEO सस्पेंड

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।