टीआरपी डेस्क। मध्य प्रदेश के 2002 बैच के आईएएस अधिकारी बी चंद्रशेखर ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की मांग की है। मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ‘कार्मिक’ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंच के परामर्श के बाद बी चंद्रशेखर का आवेदन केंद्र सरकार को भेजा है।

मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में स्वीकृति मिलते ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति दे दी जाएगी। चंद्रशेखर को जबलपुर संभाग आयुक्त से हटाकर मंत्रालय में सचिव पदस्थ किया है। फिलहाल उन्हें कोई विभाग नहीं दिया है।

सामान्य प्रशासन विभाग की प्रमुख सचिव दीप्ति गौड़ मुकर्जी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चंद्रशेखर का आवेदन केंद्र सरकार को भेज दिया है। बता दें कि इसके पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ मनोहर अगनानी ने भी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी।

इधर चर्चा है कि बी चंद्रशेखर इस वर्ष विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमाना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि इसी को लेकर उन्हाेंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया गया।

See also  ट्रंप की क्रिप्टो नीति से हिला बाजार, 20% गिरा Bitcoin, निवेशकों में हड़कंप…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।