रायपुर: छत्तीसगढ़ में लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। हवा की दिशा उत्तर पश्चिम होने से गर्म हवाएं चलने से उमस व गर्मी भी बढ़ने लगी है। प्रदेश में रायपुर सहित सभी जिलों के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश भर में एआरजी सारंगढ़ में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोपहर में भीषण गर्मी की वजह से धूप जलने लगी है और उमस भी बढ़ गई है। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले पांच से छह दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी संभावित है। अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी आएगी। 20 अप्रैल तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और उसके बाद मौसम के मिजाज में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले माह मई में तो गर्मी में और बढ़ोतरी की संभावना है।

See also  भीषण गर्मी से निपटने के लिए एक्शन मोड में सरकार, पीएम ने ली हाई लेवल मीटिंग, छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में है हीटवेव की आशंका

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर