बड़ी खबर

रायपुर। प्रदेश की राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ED की जांच के बीच एमडी एपी त्रिपाठी को छुट्टी पर भेजने का फरमान जारी हो गया है।

जी हां प्रदेश में शराब के कारोबार में मनी लॉन्ड्रिग के मद्देनजर छापेमारी के बाद अब आबकारी अधिकारियों को तलब करना शुरू ही की थी कि विभाग ने यह बड़ा आदेश जारी दिया है। उनकी जगह राकेश कुमार मंडावी (अपर आयुक्त आबकारी) को विभाग का जिम्मा दिया गया है।

बता दें कि ED की टीम ने पिछले दिनों आबकारी निगम के MD एपी त्रिपाठी समेत रायपुर-बिलासपुर के बड़े ठेकेदारों, डिस्टलरी के प्रबंधकों के कार्यालय एवं दफ्तरों में छापेमारी और पूछताछ कर चुकी है। तब मिले इनपुट पर सरकारी शराब दुकानों के सुपरवाइजर और सेल्समैन से लगातार पूछताछ की गई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर 

See also  ED accused Suryakant spoke again - फंसाया जा रहा मुझे, जल्द सच सामने आएगा