मुंबई। महाराष्ट्र में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। शख्स ने पहले युवती को मौत के घाट उतार फिर उसके शरीर के टुकड़े किए और उन्हें धीरे-धीरे डिस्पोज करने लगा। हैरान की बात यह है कि उसने टुकड़ों को ठिकाने लगाने के लिए अजीब तरीका अपनाया।

वह टुकड़ों को कुकर में उबालता उसके बाद उन्हें ठिकाने लगाता। बताया जा रहा है कि उबालने के बाद वह टुकड़ों को पीसकर टॉइलट में फ्लश करता था ताकि हत्या का किसी को पता नहीं चले। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि वह कुत्तों को ये टुकड़े खिलाता था। बदबू आने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, तब हत्या का खुलासा हुआ। मृतका की पहचान 32 वर्षीय सरस्वती वैद्य के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई के मीरा रोड इलाके की आकाशगंगा सोसाइटी में महिला अपने 56 वर्षीय दोस्त मनोज साहनी के साथ किराए के एक फ्लैट में पिछले तीन साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। आरोपी मनोज साहनी ने 3-4 दिन पहले अपनी लिव इन पार्टनर सरस्वती वैद्य की हत्या कर दी थी और उसके बाद उसने पेड़ काटने वाले कटर से उसके टुकड़े-टुकड़े कर डाला।

See also  करवाचौथ पर पति ने नहीं दिलाई मैचिंग साड़ी, लिपिस्टिक, चूड़ी और मेकअप का सामान! FIR दर्ज कराने महिला पहुंची थाने

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला के शरीर के टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबालता था और फिर उसे पीसकर टॉइलट में फ्लश करता था ताकि हत्या का किसी को पता नहीं चले। फ्लैट से दुर्गंध आने पर आस-पास के लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और सोसाइटी की सातवीं मंजिला से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया।

शरीर के कई टुकड़े बरामद

पुलिस ने कहा कि महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को कई टुकड़ों में काटा गया। बदबू ना फैले, इसलिए आरोपी ने शव के टुकड़ों को कुकर में उबाल दिया। हालांकि इसके बावजूद पड़ोसी अजीब से दुर्गंध से परेशान हो गए तो उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने घटनास्थल से महिला के शरीर के 12-13 टुकड़े बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Arvind Kejriwal: दिल्ली में AAP को बड़ा झटका, 13 निगम पार्षदों ने दिया इस्तीफा, नई पार्टी बनाने का ऐलान