मंत्रालय

रायपुर। प्रदेश में संविदा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। वहीं सरकार ने इनके आंदोलन को खत्म करने के लिए संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों पर एस्मा लगाया है। साथ ही काम पर नहीं लौटने वाले संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए सभी कलेक्टरों को आदेश जारी किया है। अपर मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने यह आदेश जारी किया है।

मगर इसके बाद भी कर्मचारी आर-पार की लड़ाई को उतारू हैं। वहीं इस आदेश के खिलाफ संविदा कर्मचारियों ने आज जल सत्याग्रह कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Jio Network Down: इंदौर, भोपाल, छत्तीसगढ़ सहित कई शहरों में जियो का सर्वर डाउन