रायपुर। भाजपा के दिग्गज नेता प्रीतपाल बेलचंदन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि भाजपा नेता और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष पर उनके कार्यकाल के दौरान करोड़ों रुपए के घोटाले का आरोप है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने प्रीतपाल को गिरफ्तार किया है।

यह मामला 2014 से 2020 के बीच का है। प्रीतपाल लगातार 20 सालों तक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष थे। बता दें कि वे 2008 में दुर्ग ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी के रूप में विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। पुलिस आज प्रितपाल बेलचंदन को दोपहर तक कोर्ट में पेश कर सकती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में Adl PCCF से लेकर सीसीएफ, डीएफओ के ट्रांसफर, आदेश जारी