रायपुर। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 4 ट्रेनें फिर रद्द कर दी गई है। वहीं 2 ट्रेन दूसरे रास्ते से जाएगी। दरअसल, रेलवे प्रशासन की ओर से से अधोसंरचना विकास के लिए ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर रेल मंडल के संबलपुर-अंगुल सेक्शन में रेलवे दोहरीकरण का कार्य किया जाएगा। यह कार्य 19 से 23 अगस्त (5 दिन) तक किया जाएगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाड़ियों की समयबद्धता और गति में तेजी आएगी।

ये ट्रेन रहेगी रद्द
1) 18 से 23 अगस्त, 2023 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08264 बिलासपुर- टिटलागढ़ पेसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।

2) 18 से 23 अगस्त, 2023 तक टिटलागढ़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08277 टिटलागढ़-रायपुर पेसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।

3) 19 से 24 अगस्त, 2023 तक टिटलागढ़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08263 टिटलागढ़-बिलासपुर पेसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।

4) 19 से 24 अगस्त, 2023 तक रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08278 रायपुर- टिटलागढ़ पेसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।

See also  Accident : ट्रेन की चपेट में आने से 2 RPF जवानों की दर्दनाक मौत, पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया गया शव

ये ट्रेन चलेगी परिवर्तित मार्ग से
1) 19 अगस्त, 2023 को कुर्ला से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12879 कुर्ला-भुवनेश्वर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सरला रोड- संबलपुर सिटी होकर चलेगी।
2) 19 अगस्त, 2023 को जोधपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20814 जोधपुर-पूरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग संबलपुर सिटी- सरला रोड होकर चलेगी।