रायपुर। केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा छत्तीसगढ़ में लगातार रेड की खबरें आ रही है। इसी के तहत आज ईडी की टीम रायपुर और भिलाई में कार्रवाई कर रही है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार इस बार ईडी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी और स्टाफ को निशाना बनाया है।

बताया जा रहा है कि ईडी सीएम के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के निवास पर जांच कर रही है। ईडी ने सीएम के ओएसडी मनीष बंछोर, आशीष वर्मा और उनके एक करीबी कारोबारी विजय भाटिया के घर भी पहुंची है।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में कथित शराब और कोयल परिवहन घोटाले को लेकर ईडी प्रदेश में लगता छापे की कार्यवाही कर रही है। इन मामलों में ईडी अब तक दर्जनभर से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, 
टेलीग्राम

See also  पीएम आवास योजना में खुले आम हो रही है गड़बड़ी, एक हितग्राही का आवास दूसरे के नाम पर किया, फिर तीसरे के नाम पर निकाल ली राशि

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।