रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूवर्क संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग ने जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग को शख्त निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत जिला प्रशासन सहित छत्तीसगढ़ पुलिस अलर्ट मोड में आकर छापेमारी की कार्रवाई कर रही है और अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल के सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है।

अपराधों की रोकथाम के लिए आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक मयंक गुर्जर (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा उदयन बेहार, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगेश साहू, नगर पुलिस अधीक्षक उरला अविनाश मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती राजेश चौधरी, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन मनोज ध्रुव, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा के नेतृत्व में प्रभारी ए.सी.सी.यू., थाना प्रभारी मुजगहन, पुरानी बस्ती, खम्हारडीह, तेलीबांधा, सिविल लाईन, कबीर नगर, आजाद चौक, डी.डी.नगर, सरस्वती नगर, पंडरी, विधानसभा, गंज, मौदहापारा, गोलबाजार, गुढ़ियारी, खमतराई, उरला, धरसींवा, टिकरापारा, कोतवाली एएवं आमानाका सहित रायपुर पुलिस के अन्य अधि./कर्म एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम सहित लगभग 100 सदस्यीय पुलिस टीम द्वारा आज तड़के प्रातः 05ः00 बजे अलग – अलग स्थानों में गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों एवं अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों सहित पुराने अपराधियों के विरूद्ध छापेमारी/चेकिंग कार्यवाही किया गया।

See also  बड़ी खबरः IAS जनक प्रसाद पाठक को आबकारी आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार

जिसके तहत् थाना टिकरापारा, न्यू राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, पंडरी, कबीर नगर, डी.डी.नगर, आजाद चौक, विधानसभा, खम्हारडीह, पुरानी बस्ती, गंज, सरस्वती नगर, आमानाका क्षेत्र स्थित बी.एस.यू.पी. कालोनियों, देवारडेरा, नेहरू नगर, गोकुल नगर, कालीबाड़ी, बीरगांव, गाजीनगर, रामनगर, खमतराई बस्ती सहित रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैण्ड में छापेमार/चेकिंग कार्यवाही की गई।

छापेमार/चेकिंग के दौरान कुल 07 आरोपियों से चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध संबंधित थानों में आर्म्स एक्ट के 07 प्रकरण, कुल 04 आरोपियों सेे अवैध रूप से रखे शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध संबंधित थानों में आबकारी एक्ट के 04 प्रकरण, कुल 03 आरोपियों सेे गांजा जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध संबंधित थानों में नारकोटिक्स एक्ट के 02 प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई। इसी प्रकार गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश सहित अपराधिक तत्व जो लगातार अपराधों में संलिप्त रहते है, ऐसे लगभग 68 अपराधियों के विरूद्ध अलग- अलग थानों में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही करने के साथ ही 20 गिरफ्तारी वारंट, 09 स्थाई वारंट तामिल करते हुए धारा 327 भादवि. के फरार 01 आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही बी.एस.यू.पी. कालोनियों के मकानों में निवासरत व्यक्तियों व किरायेदारों का सत्यापन करने के साथ ही बाहर से आए बाहरी व्यक्तियों का भी सत्यापन कर पूछताछ की गई।

See also  बड़ी खबर: ओमिक्रॉन के तीसरी लहर में बदलने की आशंका को देख अब छत्तीसगढ़ में बच्चों को वैक्सीनेट करने की तैयारी