रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना इलाके के बड़े नाले में पुलिस को दो संदिग्ध बाइक मिली है। संदिग्ध अवस्था में दो बाइकों के मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इस खबर के बाद नाले के आसपास बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई है। संदिग्ध बाइक को लेकर लोगों में कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। वहीं राजेन्द्र नगर थाना पुलिस दोनों बाइकों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। राजेंद्र नगर थाना में दो व्यक्तियों की गुम इंसान कायम होने की खबर भी है पुलिस इस मामले को भी जोड़कर जांच में जुटी हुई है।

See also  CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, रायपुर सहित इन जिलों में यलो अलर्ट जारी