बीजापुर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने को है और प्रदेश के नक्सली क्षेत्र में नक्सली सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि प्रेशर IED फटने से एक आरक्षक घायल हो गया।

आनन फानन में आरक्षक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल आरक्षक का नाम सन्नू हेमला है। जो DRG जवानों के साथ दूरधा जंगल में सर्चिंग के लिए निकले हुए थे। इसी दोरान IED में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

See also  CG NEWS : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, हमले में दो जवान शहीद, सीएम ने दी श्रद्धांजलि