कवर्धा। जिले में एक पालतू तोता गुम हो जाने पर मालिक ने पांच हजार रुपए इनाम की घोषणा की है। साथ ही शहरभर में जगह-जगह तोते के लापता होने के पोस्टर भी लगाए हैं। दरअसल, कवर्धा शहर के वार्ड नंबर 7, शिव मंदिर के पास गंगा नगर निवासी दुर्गा प्रसाद के घर का पालतू तोता कहीं उड़ गया है। इसका नाम पीकू है। इसके कहीं चले जाने से घर के लोग परेशान हो गए हैं।

दुर्गा प्रसाद ने बताया कि तोता का पता बताने वाले को पांच हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। दुर्गा प्रसाद पूरे शहर में तोते के लापता होने के पोस्टर भी बांट रहे हैं। तोते की खोजबीन के लिए एनाउंसमेंट भी कराया जा रहा है। दुर्गा प्रसाद ने आगे बताया कि एक साल से वह तोता उनके पास था। घर में सभी लोगों का वह चहेता है। तोता खुला ही घूमता रहता था। हम उसे पिंजरे में कभी नहीं रखते थे। 27 सितंबर से वह कहीं गुम है। उसी दिन से हम उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। तोते को ढूंढकर लाने वाले को हम पांच हजार रुपए का इनाम देंगे।

See also  Chhattisgarh Assembly Winter Session : अंतिम दिन मांझी और मझवार समाज के जाति प्रमाण पत्र का मुद्दा गरमाया, मंत्री ने जवाब में कहा…