0 राजनांदगांव में रमन सिंह और गिरीश देवांगन ने भरे नामांकन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन के पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज दूसरे दिन 6 प्रत्याशियों ने कुल 7 नामांकन पत्र दाखिल किये।
राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में 3, डोंगरगांव में 2 तथा भानुप्रतापपुर और डोंगरगढ़ में एक -एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। आज राजनांदगांव से जहां डॉ रमन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांदन ने भी पर्चा भरा।

प्रथम चरण में बस्तर संभाग के 12 निर्वाचन क्षेत्रों सहित राजनांदगांव, मोहला -मानपुर -अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़- छुईखदान- गंडई तथा कबीरधाम जिलों के 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया जारी है।

गौरतलब है कि प्रदेश में दो चरणों में हो रहे निर्वाचन के पहले चरण की 20 सीटों के लिए 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं। 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी तथा प्रत्याशी 23 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। प्रथम चरण के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा जबकि दोनों ही चरणों के लिए मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

See also  दर्दनाक: बिलासपुर में ट्रक ने मारी बाइक को ठोकर, पहिए के नीचे आया बुजुर्ग का सिर, मौके पर मौत

प्रथम चरण में कोंटा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर, नारायणपुर , कोंडागांव, केशकाल, कांकेर, भानुप्रतापुर, अंतागढ़, मोहला- मानपुर, खुज्जी, डोंगरगांव, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा।