मेहमाननवाजी से अभिभूत कलाकारों ने कहा- ऐसे लग रहा

है जैसे हम अपने घर में हैं

रायपुर। आदिवासी नृत्य महोत्सव में राज्यों से कलाकारों के जत्थे राजधानी पहुंचने लगे हैं। गुरुवार

सुबह बेलारुस और युगांडा के दल भी पहुंचा। विदेशी कलाकारों का आत्मीय स्वागत राज्य सरकार

ने किया।

 

आदिवासी नृत्य महोत्सव में कऱीब 26 राज्य और 6 देशों के कलाकार शामिल हो रहे हैं। राज्य सरकार

ने इन कलाकारों के स्वागत के लिए जैसे पलक पावड़़े बिछा दिए हैं। अतिथि देवो भव की भारतीय संस्कृति

की पहचान और सरल सहज छत्तीसगढ़ी तासीर के साथ किए जा रहे स्वागत और मेज़बानी ने कलाकारों

का मन मोह लिया है।

 

इस अगवानी और व्यवस्था ने कैसा दिल जीता है, इसे जानने के लिए अरुणाचल दल की प्रतिक्रिया ही काफ़ी है।

अरुणाचल प्रदेश के दल प्रमुख टेशी मिमी ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है। नहीं लग रहा है कि अपने घर से

See also  बॉम्बे मार्केट के इस दुकान में लगी आग, लाखों का माल जलकर खाक

बाहर हैं। जैसे माली बगीचा की देखरेख करता है। जैसे मां बच्चे को सम्हालती है। हमारी देखरेख बिलकुल वैसी

ही है। हम बहुत खुश हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।