रायपुर। CG Election 2023: कई मतदान केंद्रों में EVM मशीन में खराबी आने की खबरें सामने आ रही हैं। जिसके कारण मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसके कारण इस वजह से कुछ जगहों में देरी से मतदान शुरू हुआ। बता दें कि भानुप्रतापपुर के बूथ क्रमांक 126 में EVM खराब हुआ है।

मोहला-मानपुर के औंधी के बूथ क्रमांक 226 में EVM में खराबी आई है। कोंडागांव के किबई बालेंगा के बूथ क्रमांक 5 में EVM में खराबी आई है, जिसकी वजह से एक घंटे बाद मतदान शुरू हुआ। कवर्धा विधानसभा के मतदान क्रमांक 229 में ईवीएम मशीन खराबी आई। इसके चलते 1 घंटे बाद मतदान प्रारंभ हुआ। बोड़ला के बूथ क्रमांक 68 में भी वोटिंग बंद है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ की 20 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। कई नक्सल प्रभावित इलाकों में भी वोटिंग होने के कारण चुनाव आयोग ने वहां 60 हजार सुरक्षा बलों की तैनाती की है। चुनाव संपन्न कराने के लिए 25,429 कर्मचारियों को लगाया गया है।

See also  CG Election 2023: गुंडरदेही में भाजपा नेताओं की बगावत, जानें किन नेताओं ने लिया नामांकन फार्म

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर