रायपुर। भाजपा ने रायपुर उत्तर से निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं सावित्री जगत को छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। निष्कासित आदेश में लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने आपको विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान रायपुर नगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ने के कारण भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 

See also  Railway News: यात्रीगण कृपया दें ध्यान… आज बिलासपुर नहीं जाएंगी ये ट्रेनें