Prasant

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ईडी ने आज रायपुर के एसएसपी प्रशांत अग्रवाल को सुबह ईडी आफिस बुलाया था। वहीं प्रशांत से ED आफिस में पूछताछ हुई। मिली जानकारी के अनुसार महादेव ऐप के कथिम मालिक शुभम सोनी ने एक वीडियो जारी कर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल समेत कई लोगों का नाम लिया था। इनमें से मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा ने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि वीडियो जारी कर उनकी छबि को नुकसान करने वाले तीन भाजपा नेताओं के खिलाफ उन्होंने मानहानि का नोटिस भेजा है।

बता दें कि शुभम सोनी ने नाटकीय तरीके से अपना एक वीडियो जारी करते हुए आरोप लगाया है कि, उसने राज्य के मुख्यमंत्री को 508 करोड़ रुपये दिए हैं। हालांकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस तरह के आरोप को खारिज़ करते हुए, इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव में उनकी सरकार को बदनाम करने की एक कोशिश भर है। सीएम बघेल ने कहा कि जिस शुभम सोनी को कोई नहीं जानता था, वो अचानक कैसे महादेव ऐप के मालिक के तौर पर सामने आ गया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी सभाओं में इसे मुद्दा बना रहे हैं।

See also  मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रविवार को कैबिनेट बैठक, इन अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।