नई दिल्ली। वनडे विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल 15 नवम्बर को होना है। टीम इंडिया ने लीग स्टेज में अजेय रहते हुए अपने सभी मैच जीते और 18 अंक के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।

वहीं, न्यूजीलैंड को चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। 10 अंक के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर रहते हुए कीवी टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। दोनों टीमों के बीच पहला सेमीफाइनल 15 नवम्बर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 2 बजे से खेला जायेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 

See also  बिग डील: न्यूयॉर्क का लग्जरी होटल Mandarin Oriental अब रिलायंस का, 729 करोड़ रुपए में सौदा