टेक डेस्क। OpenAI ने सैम ऑल्टमैन को लेकर एक नया अपडेट शेयर किया है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से लेटेस्ट पोस्ट के साथ ऑल्टमैन की कंपनी में वापसी की खबर दी है। एक्स हैंडल पर जारी किए गए इस अपडेट में कंपनी ने जानकारी दी है कि ऑल्टमैन की वापसी सीईओ के रूप में ही हुई है।

ओपनएआई ने इस पोस्ट में जानकारी दी है कि नए बोर्ड के साथ सैम ऑल्टमैन कंपनी में सीईओ के पद पर वापिस आ रहे हैं। नए बोर्ड मेंबर्स में Bret Taylor (चेयर) , Larry Summers और Adam D’Angelo का नाम शामिल है।

कंपनी में केवल सैम ऑल्टमैन ही नहीं, बल्कि ग्रेग ब्रॉकमैन की भी एंट्री हो रही है। कंपनी में वापिस लौटने की जानकारी पर ऑल्टमैन और ब्रॉकमैन की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

सैम ऑल्टमैन ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा है कि मुझे ओपनएआई से प्रेम है। पिछले दिनों मैंने जो कुछ भी किया वह इस टीम को एक साथ जोड़े रखने और कंपनी के लक्ष्य को पूरा करने के लिए किया।

See also  Privacy Policy : WhatsApp ने अब स्टेटस अपडेट के जरिए भी दी सफाई, 4 स्टेप्स में बताया क्यों नहीं होगी यूजर्स को परेशानी

रविवार की शाम जब मैंने माइक्रोसॉफ्ट जाने का फैसला लिया उस समय यह साफ था कि यह मेरे लिए एक सही फैसला होगा। हालांकि, नए बोर्ड और सत्या नडेला के सपोर्ट से मैं दोबारा ओपनएआई लौट रहा हूं। इसी के साथ हमारी माइक्रोसॉफ्ट के साथ यह बॉन्डिंग पहले से ज्यादा मजबूत हो रही है।

ब्रॉकमैन एक्स हैंडल पर अपने लेटेस्ट पोस्ट से लिखते हैं कि ओपनएआई में वापिस लौट रहा हूं और आज रात से ही कोडिंग भी शुरू कर रहा हूं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।