बिलासपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, किसानों को कांग्रेस पार्टी ने कर्जदार बनाया है। कांग्रेस ने किसानों का शोषण किया, धोखा दिया. एक हाथ से देकर दो हाथ से लूटने का काम कांग्रेस ने किया। किसान इस बार BJP के साथ है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, भाजपा में अनुशासन हीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. समीक्षा में जहां भी शिकायत आएगी कड़ी कार्रवाई होगी.

साव ने कहा, सभी 90 विधानसभा सीटों के प्रत्याशी और पदाधिकारियों से बात हो रही है। भाजपा छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। प्रदेश की महिलाओं और किसानों का भाजपा को साथ मिला. कांग्रेस ने केवल किसानों को कर्ज में डुबाने का काम किया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  छत्तीसगढ़ के क्षय रोग से पीड़ित हर आदिवासी परिवार मिलेगी 10 हजार की सहायता राशि, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग पर की योजना की शुरुआत