टीआरपी डेस्क। मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को आज एक अंजान फोन कॉल आने से हड़कंप मच गया। दरअसल, कॉल करने वाले ने दावा किया कि मुंबई में आतंकवादी घुस आए हैं। फोन पर कहा गया कि एकता नगर में ये आतंकी छुपे हैं।

हालांकि, पुलिस ने जांच के बाद पाया कि सूचना गलत है और फोन करने वाला व्यक्ति शराब के नशे में था। आरोपी की पहचान लक्ष्मण नानावरे के रूप में हुई है, जिसे हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी के उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 182 और 505 (1) (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Maratha reservation: मनोज जारंगे ने खत्म किया आमरण अनशन, सरकार ने मानी 8 में से 6 मांगें