मुंगेली। लोरमी विधानसभा से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष 45891 मतों से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के थानेश्वर साहू को हरा दिया है. वहीं मुंगेली विधानसभा में पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले भी 11781 मतों से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के संजीत बनर्जी को पछाड़ दिया है।

पुन्नूलाल मोहले ने 7वीं बार विधानसभा का चुनाव जीतकर रिकॉर्ड बना लिया है। वे 2 बार मंत्री और 4 बार सांसद भी रह चुके हैं।

बता दें कि प्रदेश में भाजपा 55 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 34 सीटों पर आगे चल रही है. इसके साथ ही पाली तानाखार से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने जीत दर्ज की है।

दीपक बैज भी चुनाव हारे

वर्तमान में पीसीसी चीफ दीपक बैज भी चुनाव हार गए है. कांग्रेस के कई मंत्रियों को जनता ने इस बार नापसंद कर दिया है. जिसमें मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री अमरजीत भगत, टीएस सिंहदेव शामिल है. ये सभी चुनाव हार गए है।

See also  नक्सलियों ने सुकमा हमले के लिए राज्य और केंद्र सरकार को जिम्मेदार बताया

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर