नेशनल डेस्क। आज सुबह से मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में मतगणना जारी है। परिणामों के घोषणा का सिलसिला भी लगातार जारी हैं। बीजेपी का जलवा तीन राज्यों में दिखा है और रुझानों में हिंदी पट्टी के तीनों राज्यों में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है।

इसी बीच तेलंगाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल चुनाव आयोग ने बड़ा एक्शन लेते हुए राज्य के डीजीपी को सस्पेंड कर दिया है। आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर यह फैसला लिया गया है।

See also  Tamil Nadu Election Opinion Poll: तमिलनाडु में सामने आया पहला ओपिनियन पोल, स्टालिन बचा पाएंगे सरकार या NDA का होगा राजतिलक, देखें मैट्राइज-IANS के ओपिनियन पोल के अनुमान