रायपुर। भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री के शपथ के बाद अब मंत्रियों के शपथ की तैयारियों के बीच खबर है कि मिशन 2024 के लिए भाजपा अभी से काम करना शुरू कर दी है।

विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में शानदार जीत हासिल करने के बाद भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर काफी उत्साहित है। भाजपा हर हाल में प्रदेश की 11 सीटों को फिर से जीतने के लिए पसीना बहना शुरू कर दी है। लिहाजा लोकसभा चुनाव को लेकर बैठकें शुरु हो गई हैं।

खास बात ये है कि इस बार सांसद गोमती साय पत्थलगांव विधानसभा से विधायक बन चुकी हैं ऐसे में भाजपा किसी नए चेहरे की तलाश कर रही है। इधर कांग्रेस भी इस सीट पर जीत के लिए जद्दोजहद कर रही है।

विधानसभा चुनाव में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र की आठ में से चार सीटें जीतने के बाद भाजपा का उत्साह चरम पर है। भाजपा अब लोकसभा सीट भी हर हाल में जीतना चाह रही है। रायगढ़ लोकसभा सीट में पिछले चार चुनावों से लगातार भाजपा जीत दर्ज करती आई है।

See also  कोरोना के नए मामलों में आई गिरावट लेकिन आज भी 3 लाख से ज्यादा केस, पॉजिटिविटी रेट 20% से ज्यादा

ऐसे में इस चुनाव में भी भाजपा जीत को लेकर उत्साहित है। चूंकि इस चुनाव में भाजपा ने सांसद गोमती साय को विधानसभा चुनाव लड़ाया है और वे कुनकुरी सीट से जीतकर विधायक भी बन गई हैं ऐसे में भाजपा को इस सीट पर नए चेहरे की तलाश है।

हालांकि भाजपा इस बात को खुलकर कहने से कतरा रही है लेकिन भाजपा का कहना है कि पार्टी के पास कद्दावर चेहरों की कमी नहीं हैं। इस बार भी भाजपा जीत का परचम लहराएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर