नई दिल्ली/मुंबई। साल 2019 के आखिरी दिन शेयर बाजार में बड़ी गिरावट रही। सेंसेक्स 304 अंकों की

गिरावट के साथ 41,253 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी में भी 87 अंकों की मंदी रही और यह 12,168 पर रहा।

इससे पहले प्रीओपनिंग में सकारात्मक रुख दिखाने के बाद सुबह 9.56 बजे सेंसेक्स 152 अंकों की

गिरावट के साथ 41,403 पर आ गया। इसी समय निफ्टी में 44 अंकों की गिरावट रही और यह 12,211

पर रहा। इससे पहले प्री-ओपनिंग में सुबह 9.08 बजे सेंसेक्स 48 अंकों की तेजी के साथ 41,606 पर था,

वहीं निफ्टी में 8 अंकों की गिरावट रही और यह 12,247 के स्तर पर रहा। इससे पहले सोमवार को

बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 17.14 अंकों की गिरावट के साथ 41,558 के स्तर

पर थम गया था। वहीं, एनएसई के 50 शेयरों वाले निफ्टी में 10.05 अंकों की तेजी देखी गई और यह

12,255.85 के स्तर पर बंद हुआ था।

See also  बंगाल चुनाव में बड़ा एक्शन: गड़बड़ी के बाद 15 बूथों पर कल फिर से होगा मतदान

 

जिन कंपनियों के शेयर गिरे उनमें आईसीआईसीआई बैंक शामिल रहा, जिसके शेयरों में सबसे

अधिक 0.99 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। SBI, TCS, HUL, एशियन पेंट्स और एक्सिस

बैंक के शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं नेस्ले इंडिया, हीरो मोटोकॉर्प, महिंद्रा एंड महिंद्रा,

एयरटेल और टाटा स्टील के शेयरों में तेजी देखी गई।

 

जानकारों के मुताबिक किसी बड़ी आर्थिक हलचल की अनुपस्थिति में शेयरों बाजारों में कोई बड़ा

परिवर्तन देखने को नहीं मिला। एशिया के अन्य बाजारों में भी मिलाजुला रुख ही दिख रहा था।

शंघाई और हांगकांग के शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुए। टोक्यो और सियोल के शेयर

बाजारों में गिरावट देखी गई।

 

सोना-चांदी के भाव में नरमी

सोमवार को दिल्ली के प्रमुख सराफा बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान सोना 73 रुपये की

गिरावट के साथ 39,882 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिका। वहीं चांदी भी 156 रुपये की गिरावट

See also  Bangladesh violence: भारत ने बांग्लादेश से वापस बुलाए कई राजनयिक, दूतावास में सामान्य तौर पर जारी रहेगा कामकाज

के साथ 47,910 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई। जानकारों के मुताबिक घरेलू बाजारों में

मांग में कमी और ग्लोबल मार्केट में सोने के भाव में नरमी का असर भारतीय सराफा बाजारों पर

भी देखने को मिला। ग्लोबल मार्केट में सोना 1,513.50 डॉलर और चांदी 17.87 डॉलर प्रति औंस

(28.35 ग्राम) के हिसाब से बिके।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।