राजनांदगांव। जिले के पुलिस कप्तान ने यहां के नक्सल प्रभावित थाना, चौकी व बेस कैम्प का भ्रमण किया। एसपी ने मोटर साइकिल से घने जंगली रास्तों से गोंदिया जिले के साल्हेकसा थाना के बेस कैम्प मुरकुटडोह से ग्राम कटेमा और पुलिस चौकी मोहारा पहुंचे।

एसपी मोहित गर्ग बागनदी थाना के नक्सल प्रभावित ग्राम सीतागोटा से बोरतलाव थाना होते हुए घोर नक्सल प्रभावित ज्वाइन्ट कैम्प मुरकुटडोह थाना साल्हेकसा जिला गोंदिया पहुंचे, जहां ज्वाइन्ट ऑपरेशन के लिए तैनात जिला राजनांदगांव, एमएमसी एवं गोंदिया जिला तथा हॉक फोर्स जिलाव बालाघाट मध्यप्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों से रूबरू होकर उनकी हौसला अफजाई कर हालचाल जाना। साथ ही उनसे समस्याएं जानी।

इस दौरान एसपी ने कैम्प मुरकुटडोह पुलिस कैम्प भवन, मोर्चा, मेस और शस्त्रागार का निरीक्षण किया। वहीं अधिकारियों से एंटी नक्सल आपरेशन के संबंध में विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर एसडीओपी आमगांव, एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम, डीएसपी ऑप्स अजीत ओगरे थाना प्रभारी बोरतलाव एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

See also  TRP की पहलः महिला उद्यमियों को मंच देने की सोच से जन्मा ADHYAAY- The Women Who Lead, सीएम ने किया भव्य विमोचन