तेहरान। ईरान के शीर्ष कमांडर जनरल सुलेमानी के मारे जाने के बाद ईरान ने भी अमेरिका से बदला

लेने की धमकी दी है। अमेरिका के खिलाफ निकाले गए जुलूस के बाद ईरान के कोम शहर की एक

ऐतिहासिक मस्जिद पर लाल झंडा फहराया गया। माना जा रहा है कि ईरान ने भी अमेरिका के

खिलाफ युद्ध का ऐलान कर दिया है और यह लाल झंडा बदले और खून का संकेत है।

 

ईरान ने जामकरन मस्जिद पर यह लाल झंडा फहराया है जो कि कोम शहर में अपना

स्थान रखती है। ईरान के स्टेट टेलिविजन ने इसका टेलिकास्ट भी किया। बताया जाता

है कि यह झंडा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का प्रतीक है। करबला में इमाम हुसैन

की हत्या के बाद ऐसा ही झंडा फहराया गया था जो इस बात का संकेत था कि

इमाम हुसैन की हत्या का बदला लिया जाएगा। सोशल मीडिया पर ईरान के यूजर्स

के मुताबिक यह झंडा एक बड़े फैसले और दृढ़ निश्चय का प्रतीक है। ईरान की

See also  IPL 2020 Points Table: जानिए कौन सी टीम किस नंबर पर, देखें प्वाइंट्स टेबल

सड़कों पर लोग लगातार अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और बदले की

मांग कर रहे हैं।

 

अमेरिका के लिए आसान नहीं होगा युद्ध जीतना

ईरान से तनाव बढ़ने के बाद अमेरिका ने मध्य-पूर्व इलाके में अतिरिक्त 3000 सैनिकों

को भेजने का फैसला किया है। यहां पहले से ही 14 हजार सैनिक तैनात थे। बता दें कि

ईरान पहले की तुलना में ज्यादा ताकतवर है और युद्ध जीतना भी अमेरिका के लिए

आसान नहीं होगा। इस समय ईरान की आबादी लगभग 8.2 करोड़ है। ईरान की

सेना में लगभग 5 लाख 20 हजार सक्रिय सैनिक और ढाई लाख अन्य सैनिक हैं।

 

ट्रंप ने भी दी 52 ठिकानों पर हमले की धमकी

बता दें कि रविवार को सुलेमानी का शव बगदाद से ईरान लाया गया। सुलेमानी की अंतिम

यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। ट्रंप ने भी 52 ठिकानों पर हमले की धमकी दी है।

ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका के पास आधुनिक हथियार हैं जिन्हें ईरान झेल नहीं

See also  चिकनपॉक्स की तरह लोगों में तेजी से फैल सकता है कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट

पाएगा। इससे पहले ट्रंप ने ट्वीट करके कहा था कि अमेरिका ने ईरान में 52 जगहों का

चुनाव किया है जहां हमला किया जा सकता है और ईरानी संस्कृति पर प्रहार किया जा सकता है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।