रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश के बाद अब पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने छत्तीसगढ़ के पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को साप्ताहिक अवकाश देने के लिए आदेश जारी करते हुए इसका कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने इस बाबत विधिवत पत्र जारी कर दिया हैं। बता दें पिछले दिनों गृहमंत्री विजय ने इस बारे में बताया था कि जल्द ही पुलिसकर्मियों की साप्ताहिक छुट्टियां फिर से शुरू की जाएंगी। जिसके बाद यह आदेश जारी किया गया है।

गौरतलब हैं कि 2020 से पहले पुलिसकर्मियों को सप्ताह में किसी एक दिन अवकाश की सुविधा मिलती थी लेकिन कोरोना संकट में आपातकालीन ड्यूटी की वजह से कर्मियों के अवकाश को रोक दिया गया था। वही अब जब प्रदेश में सरकार बदल चुकी हैं तो यह सेवा फिर से बहाल कर दी गई हैं।

See also  CG News: राज्योत्सव पर प्रधानमंत्री के नवा रायपुर प्रवास की तैयारियों पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने ली अफसरों की बैठक, कहा-किसी भी तरह की कोताही न हो..