लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इंतजार होने वाला है खत्म

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने शनिवार को दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इस दौरान आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा और बताएगा कि यूपी, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा समेत तमाम राज्यों में लोकसभा चुनाव के लिए किस दिन कहां वोटिंग होगी।

लोकसभा चुनाव के अलावा चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी इलेक्शन कमिशन शनिवार को ही ऐलान करेगा।लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इंतजार खत्म होने वाला है। इन राज्यों में आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम शानिल हैं। पहले भी इन राज्यों के इलेक्शन लोकसभा चुनाव के साथ होते रहे हैं।

अरुणाचल प्रदेश में तो भाजपा ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का भी ऐलान कर दिया है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भी कैंडिडेट्स के नाम पर मंथन चल रहा है। फिलहाल ओडिशा में बीजू जनता दल की सरकार है। इसके मुखिया नवीन पटनायक बीते कई दो दशकों से ज्यादा वक्त से लगातार राज्य के मुख्यमंत्री बने हुए हैं। वहीं आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस के नेता जगन मोहन रेड्डी मुख्यमंत्री हैं। वह राज्य के पुनर्गठन के बाद से सूबे की कमान संभाल रहे हैं। उनके पिता वाईएसआर रेड्डी भी अविभाजित आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।

See also  Chitrakote Assembly By-election: चुनाव तारीख के ऐलान के साथ राजनीतिक सरगर्मियां तेज, अक्टूबर में 21 को मतदान और 24 को मतगणना

जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव को लेकर भी लोग चर्चा कर रहे हैं कि शायद लोकसभा के साथ ही वहां भी इलेक्शन हो जाएं। लेकिन चुनाव आयोग के सूत्र इससे इनकार कर रहे हैं। आयोग के सूत्रों का कहना है कि केंद्र शासित प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ इलेक्शन नहीं होंगे। लेकिन परिस्थितियां ठीक रहीं तो इसी साल अक्टूबर तक महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनावों के साथ वहां भी वोटिंग कराई जा सकती है। बता दें कि हाल ही में जब चुनाव आयोग का प्रतिनिधिमंडल जम्मू-कश्मीर के दौरे पर गया था तो वहां कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने आयोग से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने मांग की थी कि लोकसभा चुनाव के साथ ही यहां भी इलेक्शन करा लिए जाएं।

लोकसभा चुनाव 2019 के नोटिफिकेशन पर गौर करें तो पिछले बार देशभर में चुनाव सात चरणों में कराया गया था। इस लिहाज से ये माना जा रहा है कि इस बार भी 7 चरणों में ही चुनाव करया जा सकता है। वहीं, बात करें छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की तो दोनों राज्यों में पिछले बार तीन चरणों में चुनाव संपन्न कराया गया था। इन्हीं आंकड़ों को देखते हुए ये कहा जा रहा है कि इस बार भी छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में चुनाव कराया जा सकता है।

See also  CG News: स्टेट मोटर गैरेज ने सभी मंत्रियों से सरकारी गाड़ियाँ वापस बुलाया, आचार संहिता लागू होने से पहले एक्शन शुरु

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर