Naxalite Surrender
Naxalite Surrender

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में लगातार जारी नक्सलियों के आतंक के बीच बीजापुर में 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक PLGA बटालियन नंबर 1 सदस्य, LOS कमांडर, KAMS अध्यक्ष, LGS सदस्य मिलिशिया डिप्टी कमांडर सहित 16 नक्सली ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है l

बताया जा रहा है कि आत्मसमर्पित इन नक्सलियों पर कुल 16 लाख का इनाम घोषित था। खूंखार PLGA बटालियन नंबर 1 का सदस्य अरुण कड़ती जिस पर 8 लाख का इनाम था उसने भी आत्मसमर्पण कर दिया है। इन सभी को प्रोत्साहन राशि के रूप में 25000 रूपए दिए गए हैं।

See also  चिरायु योजना अमीषा के लिए वरदान, हृदय रोग के सफल आपरेशन से मिला नया जीवन