रायपुर। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने शुक्रवार को प्रदेश के लाखों अंत्योदय राशनकार्ड धारी परिवारों के लिए बड़े सौगात की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बात की घोषणा की है कि अब प्रदेश के प्राथमिकता एवं अंत्योदय राशनकार्ड धारी परिवारों को 5 लाख तक का मुफ्त में इलाज की सुविधा मिलेगी।

वहीं, एपीएल कार्ड वालों को 50 हजार रुपए तक इलाज का लाभ मिलेगा। इस आशय के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही सरकार के किसी भी दस्तावेज से भी इलाज की सुविधा लोगों को दी जाएगी। प्रदेश के अनुबंधित अस्पतालों में आज से यह सुविधा शुरू हो गई है।

बता दें कि प्रदेश की भूपेश बघेल ने समाज के कमजोर वर्गों की सुविधाओं के लिए पहले ही योजनाओं को मंजूरी दी है। आज जारी किए गए आदेश के बाद राशनकार्डधारी परिवारों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

इस आदेश के बाद अब सरकार के अनुबंधित अस्पतालों व शासकीय अस्पतालों में स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता भी खत्म हो गई है।राशनकार्डधारी अब आसानी से अपना इलाज करा पाएंगे।

See also  Rahul Gandhi Breaking: मानहानि केस में सजा पर रोक लगाने राहुल गांधी की याचिका खारिज

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।