टीआरपी डेस्क। स्वाति मालीवाल बदसलूकी मामले की जांच के सिलसिले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची है। दिल्ली पुलिस की टीम के साथ फॉरेंसिक टीम भी सीएम हाउस पहुंची।

माना जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की टीम सीएम हाउस के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल सकती है ताकि बदसलूकी मामले में और साक्ष्य इकट्ठे किए जा सकें।

इससे पहले कल इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल का बयान लिया था और केजरीवाल के पीए बिभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

See also  उत्तराखंड चुनाव 2022 में कर्नल अजय कोठियाल होंगे सीएम पद का चेहरा, अरविंद केजरीवाल ने किया एलान

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।