रायपुर। CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय चिंतन शिविर में हिस्सा लेने आईआईएम रायपुर पहुंचे।चिंतन शिविर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्य लेंगे हिस्सा। आईआईएम के विशेषज्ञ विभिन्न विषयों पर अपने अनुभव करेंगे साझा।

इन दो दिनों में मंत्री विकसित छत्तीसगढ़ का दस वर्षों का विजन, सामाजिक स्वास्थ्य, प्राकृतिक संसाधनों का कुशल उपयोग, खनन क्षेत्र में सुधार, संचार एवं मीडिया प्रबंधन, एग्रीकल्चर और सोशल सेक्टर की जानकारी लेंगे। कार्यक्रम में नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम समेत कई विद्वानों का सेशन भी होगा।

CG News: विकसित छत्तीसगढ़ पर रखेंगे विचार

राज्य सरकार के मंत्रियों के प्रशिक्षण के लिए होने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत के पहले दिन 31 मई को सुबह दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा शामिल होंगे। इसके बाद सबसे पहले विकसित छत्तीसगढ़ 10 वर्षों का विजन विषय पर नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम विषय विशेषज्ञ के रूप में अपने विचार रखेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 10 से 10.50 तक होगा।

See also  Rajim Kumbh Kalpa: राजिम कुंभ कल्प का भव्य समापन आज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,डिप्टी सीएम होंगे शामिल

CG News: इसके बाद से 11 से 11.40 तक सामाजिक क्षेत्र स्वास्थ्य विषय पर प्रोफेसर शेष राजेश चांदवानी आईआईएम अहमदाबाद अपनी बात रखेंगे। दोपहर 12 से 12.50 तक अधोसंरना विषय पर प्रो. अजय पांडेय, आईआईएम अहमदाबाद अपनी बात रखेंगे। दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक प्राकृतिक संसाधनों का कुशल उपयोगः खनन क्षेत्र में सुधार विषय पर प्रो. शंकर राय आईएएस धनबाद, संजय लोहिया एडिशनल सचिव खान भारत सरकार अपने विचार व्यक्त करेंगे।