नई दिल्ली। Lieutenant General Upendra Dwivedi will be the next Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी नए सेना प्रमुख होंगे। वह वर्तमान सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे का स्थान लेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी वर्तमान में उप सेना प्रमुख हैं। जनरल पांडे 30 जून को रिटायर होंगे। सरकार ने पिछले महीने जनरल पांडे का कार्यकाल एक माह के लिए बढ़ा दिया था।

सैनिक स्कूल रीवा के पूर्व छात्र रहे हैं लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी

Lieutenant General Upendra Dwivedi will be the next Army Chief: एक जुलाई 1964 को जन्मे लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी सैनिक स्कूल, रीवा के पूर्व छात्र हैं। वह 15 दिसंबर 1984 को भारतीय सेना की 18-जम्मू कश्मीर राइफल्स में शामिल हुए थे। बाद में उन्होंने यूनिट की कमान संभाली। उन्होंने 19 फरवरी को उप सेना प्रमुख का पदभार संभाला था। उप सेना प्रमुख का पदभार संभालने से पहले लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी 2022-2024 तक उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यरत थे।

See also  Nava Raipur: नवा रायपुर में बन रहे रेलवे स्टेशन को देखने पहुंचा केंद्रीय वित्त आयोग का दल,अरविंद पनगढ़िया सहित ये अफसर भी मौजूद

15 दिसंबर 1984 को भारतीय सेना की जम्मू और कश्मीर राइफल्स में मिला था कमीशन

Lieutenant General Upendra Dwivedi will be the next Army Chief: उपेंद्र द्विवेदी को 15 दिसंबर 1984 को भारतीय सेना की इन्फैंट्री(जम्मू और कश्मीर राइफल्स) में कमीशन मिला था। 40 वर्षों की लंबी सेवा के दौरान लेफ्टिनेंट द्विवेदी ने विभिन्न कमांड, स्टाफ, इंस्ट्रक्शनल और विदेशी नियुक्तियों में काम किया है।

चीन और पाकिस्तान से सटी सीमाओं पर कार्य करने का अनुभव

Lieutenant General Upendra Dwivedi will be the next Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी को चीन और पाकिस्तान से सटी सीमाओं पर कार्य करने व्यापक अनुभव है। वह वर्तमान में उप सेना प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। देश के नए आर्मी चीफ के पास आतंकवाद के खिलाफ लड़ने का अनुभव है। उनके पास उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं पर काम करने का शानदार अनुभव है। उन्हें उत्तरी पूर्वी राज्यों में उग्रवाद से निपटने वाले ऑपरेशन में भी महारत हासिल है। मेक इन इंडिया के तहत सेना में स्वदेशी हथियारों को शामिल कराने में उनकी अहम भूमिका रही।

See also  केरल सरकार ने DSP को किया सस्पेंड, राहुल गांधी के दफ्तर पर हमला मामले की ADGP करेंगे जांच

नेशनल डिफेंस कॉलेज और यूएस आर्मी वॉर कॉलेज से दो मास्टर डिग्री

Lieutenant General Upendra Dwivedi will be the next Army Chief: उपेंद्र द्विवेदी नेशनल डिफेंस कॉलेज और यूएस आर्मी वॉर कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन और आर्मी वॉर कॉलेज, महू से भी पाठ्यक्रम पूरा किया है। उनके पास रक्षा और प्रबंधन अध्ययन में एम फिल और सामरिक अध्ययन और सैन्य विज्ञान में दो मास्टर डिग्री है।