जगदलपुर। जिले के भानपुरी थाना के पुजारीपारा गांव में बुधवार सुबह घर के बाहर रखे पैरावट में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर वहां खेल रहे दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए।

गंभीर रूप से झुलसे बच्चों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से गांव में मातम पसर गया है।

जानकारी के मुताबिक मृतक भरत (3 वर्ष) और मधुसुदन (4 वर्ष) आंगनबाड़ी में पढ़ते थे। दोनों आज आंगनबाड़ी नहीं गए थे और घर के बाहर रखे पैरावट में खेल रहे थे। इसी दौरान पैरावट में आग लग गई।

इससे दोनों बच्चे झुलस गए। दोनों बच्चों को गंभीर हालत में डिमरापाल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है।

हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मृत बच्चों का डिमरापाल हॉस्पिटल में पोस्टमार्डम किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

See also  पटियाला: कर्फ्यू पास मांगने पर भड़के निहंग, पुलिस अफसर की कलाई काटी और फायरिंग की, कमांडो ऑपरेशन के बाद 9 गिरफ्तार

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।