रायपुर। CG Politics: एआईसीसी के नए कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम और संगठन को लेकर होने वाली बैठक में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। मंगलवार दोपहर में दीपक बैज दिल्ली के लिए निकले हैं। और देर शाम छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी दिल्ली रवाना हुए।

CG Politics: इस दौरान दोनों नेताओं की छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेताओं से उनकी मुलाकात होनी है। बता दें कि संगठन में बदलाव और मजबूती को लेकर दिल्ली में बड़ी तैयारी चल रही है। इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिल्ली दरबार में तलब किया गया है।

CG Politics: संगठन में बदलाव के संकेत

बता दें कि मुंगेली सहित तीनों जिलों में जिला अध्यक्षों में कल ही बदलाव किया गया है। माना जा रहा है कि भाजपा ने प्रदेश स्तर पर संगठन में जिस तरीके से बदलाव किए हैं, जिन राजनीतिक और जातिगत समीकरण को ध्यान में रखकर जिलों को मजबूत किया है। कांग्रेस निकाय चुनावों में अपनी रणनीति को और मजबूत बनाने के लिए संगठन में बदलाव कर सकती है।

See also  Local State Observer : कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव ! प्रत्येक प्रभारी के साथ 2-2 सह-प्रभारी नियुक्त…