रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की नई तारीख घोषित कर दी है। अब यह सूची 18 जनवरी को प्रकाशित की जाएगी।

इससे पहले यह प्रकाशन 15 जनवरी को होना था, लेकिन अब इसे तीन दिन आगे बढ़ा दिया गया है। छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगमों में से 10 नगर निगमों में चुनाव होने हैं, जिनके लिए आचार संहिता 18 जनवरी के बाद लागू होगी। चुनाव की तिथियों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

See also  CG Board Result 2024 : 10वीं-12वीं के टॉपर्स की बल्ले बल्ले! आचार संहिता के बाद इन छात्रों को मिलेंगे 2 लाख रुपए