गाजियाबाद। Ghaziabad Gas cylinder truck Blast: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शनिवार 1 फरवरी को भीषण हादसा हुआ। दिल्ली-वजीराबाद हाईवे पर दौड़ रहे सिलेंडर से भरे ट्रक में अचानक आग भड़क गई। हाईवे पर 45 मिनट तक सिलेंडर फटते रहे। भीषण ब्लास्ट में गोदाम ढह गया।

cylinder Blast: ब्लास्ट से कई घरों में भी आग लग गई। आस-पास खड़े वाहन जलकर राख हो गए। लपटें और धमाके की आवाज 3 KM तक सुनाई दी। ब्लास्ट की आवाज सुनकर लोग घर छोड़कर भागे। फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। घटना टीला मोड़ क्षेत्र के भोपुरा चौक दिल्ली-वजीराबाद रोड की है। आग लगते ही ड्राइवर ट्रक से कूद गया। धमाके की आवाज 3 किमी तक सुनाई गूंजी।

cylinder Blast: आस-पास के मकानों को खाली कराया

आग की ऊंची लपटें देखकर दूसरे वाहन चालकों ने दूर ही अपनी गाड़ी रोक ली थी। सिलेंडर लगातार फट रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। आस-पास के मकानों को खाली कराया। 3 मकानों और कुछ गाड़ियों में आग लग गई थी। करीब डेढ़ घंटे तक चली मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुक्र है कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक चालक भी सुरक्षित है।

See also  Raipur City Crime: एसीबी की फर्जी आईडी लेकर अफसर बना घूम रहा था युवक, कार-जेवर-नकदी समेत 20 लाख का माल जब्त, आरोपी गिरफ्तार

cylinder Blast: गोदाम, 3 घर और कई गाड़ियां खाक

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि सुबह 4:35 बजे LPG सिलेंडर से भरे एक ट्रक में आग लगने की सूचना मिली थी। फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। आस-पास के मकानों को खाली कराया गया। 2-3 मकानों और कुछ गाड़ियों में आग लग गई थी। आग पर काबू पा लिया है। कोई जनहानि नहीं हुई है।